आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की शुरुआत 19 फरवरी होने जा रही है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई कर रहा है। इस टूर्नामेंट के नौवें संस्करण में आठ टीमें शामिल होगी जो इस प्रकार है ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड तथा ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल होगी ।
दोस्तों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने का एक अलग उत्साह है क्रिकेट प्रेमियों के मन में क्रिकेट के वो सितारे चमकने वाले है जिन्हे लोग दिल से प्यार करते और चाहते है, और आगामी तीन सप्ताह के टूर्नामेंट में उत्साह अपने चरम पर पहुंच जाएगा, जिसमें 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच होगा। विश्व कप की तरह, कड़े मुकाबले में आठ टीमें प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी। टीम इंडिया 20 फरवरी से दुबई में होगी, जबकि दूसरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो 1996 विश्व कप के बाद पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
ICC Champions Trophy 2025 : लाइव प्रसारण :-
दोस्तों सभी मैचों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का लाइव प्रसारण भारत में जिओ हॉटस्टार और सभी स्टार स्पोर्ट्स चैनल जैसे Star Sports 2, Sports18 1, Sports18 1 HD, Sports18 2, Sports18 2 HD और स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर देख सकते हैं । प्लेटफ़ॉर्म ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि मैचों का सीधा प्रसारण लगभग पाँच भाषाओ में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में होगा ।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा कार्यक्रम :-
दोस्तों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार होने वाला है पाकिस्तान के तीन मैदान कराची, लाहौर, रावलपिंडी और UAE का एक मैदान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर सभी मैच खेले जाएंगे। सारे मैच ग्रुप स्टेज होंगे ग्रुप ए और ग्रुप बी मैच होंगे। भारत अपने सभी तीनों मैच दुबई में ही खेलेगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है तो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी दुबई में ही होगा, जबकि लाहौर में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। सारे मैचों का समय दोपहर 2 : 30 PM से शुरू होंगे
S. No. | Date | Time (IST) | Venue |
---|---|---|---|
1 | 19 February, Wednesday | Pakistan vs New Zealand | National Stadium, Karachi |
2 | 20 February, Thursday | India vs Bangladesh | Dubai International Stadium |
3 | 21 February, Friday | Afghanistan vs South Africa | National Stadium, Karachi |
4 | 22 February, Saturday | Australia vs England | Gaddafi Stadium, Lahore |
5 | 23 February, Sunday | India vs Pakistan | Dubai International Stadium |
6 | 24 February, Monday | Bangladesh vs New Zealand | Rawalpindi Cricket Stadium |
7 | 25 February, Tuesday | Australia vs South Africa | Rawalpindi Cricket Stadium |
8 | 26 February, Wednesday | Afghanistan vs England | Gaddafi Stadium, Lahore |
9 | February 27, Thursday | Pakistan vs Bangladesh | Rawalpindi Cricket Stadium |
10 | 28 February, Friday | Australia vs Afghanistan | Gaddafi Stadium, Lahore |
11 | March 1, Saturday | England vs South Africa | National Stadium, Karachi |
12 | 2 March, Sunday | India vs New Zealand | Dubai International Stadium |
13 | March 4, Tuesday | TBC vs TBC | Dubai International Stadium |
14 | March 5, Tuesday | TBC vs TBC | Gaddafi Stadium, Lahore |
Final | March 9, Sunday | TBC vs TBC | TBC |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पहले मैच की प्रेडिक्शन :
दोस्तों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज यानि बुधवार, 19 फरवरी 2025 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट होगा । यह टूर्नामेंट, जिसे मिनी विश्व कप के नाम से भी जाना जाता है, हर आठ साल बाद आयोजित किया जाता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मेजबान टीम व गत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
PAK vs NZ 1st मैच विवरण
मैच :- Pakistan vs New Zealand
टूर्नामेंट :- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
समय :- 19 फरवरी 2025 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट
मैदान :- कराची इंटरनेशनल स्टेडियम
पिच रिपोर्ट :-
दोस्तों जब पिच रिपोर्ट पर नजर डालते हैं तो पाते हैं कि खिलाड़ियों ने कराची के मैदान पर बहुत अच्छी उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में हम 2025 चैंपियंस लीग के ओपनिंग मैच में बेहतरीन नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं। यहां हुए 78 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 36 बार जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम 39 बार जीतने में सफल रही है। आंकड़े बताते हैं कि दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी आसान है में किसी टीम के जीतने की संभावना अधिक होती है और इसका मुख्य कारण डु फैक्टर बताया जा रहा है।
न्यूजीलैंड का प्लेइंग 11 :-
- डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), 2. विल यंग, 3. केन विलियमसन, 4. डेरिल मिशेल, 5. टॉम लैथम (विकेट कीपर), 6. ग्लेन फिलिप्स, 7. माइकल ब्रेसवेल, 8. मिशेल सैंटनर (कप्तान), 9. जैकब डफी, 10. मैट हेनरी, 11. विलियम ओ राउर्क
पाकिस्तान का प्लेइंग 11 :-
- फखर जमान, 2. बाबर आजम, 3. सऊद शकील, 4. मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर) (कप्तान), 5. आगा सलमान, 6. तैयब ताहिर, 7. खुशदिल-शाह, 8. फहीम अशरफ, 9. शाहीन अफरीदी, 10. नसीम-शाह, 11. अबरार अहमद तथा हारीश रोउफ अगर पूरी तरह फिट होते है तो फहीम अशरफ की जगह लेंगे।